रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता।थानाक्षेत्र में अबैध हथियारो सहित अपराधियों का गैग तरबगंज पुलिस के हथ्थे चढ़ गया।साथ में चोरी करने का उपकरण भी बरामद हुआ है।
बताते चले प्रभारी निरीक्षक तरबगंज मय हमराही पुलिस बल के द्वारा दिनांक 29.12.2018 को क्षेत्र मे भ्रमण पर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि शातिर अपराधियों का एक गिरोह चोरी/लूट की घटना को अन्जाम देने के लिए रगड़गंज मे आया है। सक्रियता से कार्यवाही करते हुए समय 10 बजे रात को नथुनिया मोड़ कस्बा रगड़गंज से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ,दो अदद चाकू 01 टार्च 01 अदद आला नकल बरामद किया गया।उक्त के सम्बंध मे मु0अ0स0 373/18 धारा 401 भादवि , 374/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 375/18 व 376/18 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबंगज पर पंजीकृत कर अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि उक्त गैंग के सदस्य जनपद गोण्डा, जनपद बस्ती, जनपद फैजाबाद मे विभिन्न जगहों पर अपराध कारित किये है।तथा पूर्व मे जेल जा चुके है।पकड़े गये अभियुक्त छोटेलाल उर्फ लाला पुत्र तुलसीराम निवासी डिडिसियाकला थाना तरबगंज गोण्डा।उदयभान पासी पुत्र शिवराज पासी निवासी परतिहनपुरवा थाना मोतीगंज गोण्डा हालपता पकडियहवा थाना वजीरगंज गोण्डा।व ओमबाबू सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी लौवाबीरपुर थाना नवाबगंज गोण्डा है।इनके पास से
एक अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर दो अदद चाकू 01 टार्च 01 अदद आला नकल बरामद हुआ है।
गिरफ्तारी टीम में संजय कुमार दूबे , मुकेश पाण्डेय, सुरेश मिश्रा,अनिल कुमार, मनीष दूबे, बृजेश चतुर्वेदी , विनोद यादव शामिल रहे।
कपडे गये अभियुक्तो का अपराधिक इतिहास बहुत बड़ा है।जो गोण्डा जिले सहित आसपास के जिले व थाने में वांछित चल रहे थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ