दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा:-मसकनवा कस्बे के नई सब्जी मंडी रेलवे क्रॉसिंग के बगल स्थित मैदान में दो दिवसीय फ्री राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।प्रतियोगिता में नामी गिरामी पहलवानों ने अपने अपने मुकाबले जीत कर जिलों सहित उस्तादों का नाम रोशन किया।दंगल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि राहुल शुक्ल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय पारम्परिक खेल है।आजकल कुश्ती में लड़कों के साथ साथ लड़कियां भी देश ही नही बल्कि विदेशों में भी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया हैं। उद्घाटन मुकाबला गंगा नगर राजस्थान के भूकंप सिंह और कलियर शरीफ सहारनपुर के गनी पहलवान के बीच हुआ। रोचक मुकाबले में गनी विजेता रहे।
प्रतियोगिता में बढ़नी के सुरेंद्र, काठमांडू के देव थापा, रवि शंकर दास अयोध्या, मंजीत सिंह दिल्ली, उत्तम त्रिपाठी नंदिनी नगर गोंडा ने अपने अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर अपने हुनर का लोहा मनवाया।
करताल सिंह अमृतसर, सुरजीत राजस्थान, राहुल हरियाणा का मुकाबला बराबरी पर छूटा। मस्तान बरेली, ज्वाला सिंह राजस्थान, ठाकुर शिमला, छोटू पीलीभीत, अपने मुकाबले हार गये।हजारों की संख्या में दर्शकों ने जमकर कुश्ती का आनंद लिया।
इस मौके पर कुफैल अहमद,सईद मुईद,अतितानंद त्रिपाठी,विक्की मिश्रा,अख्तरअछू भैया,इस्माइल,अशोक मौर्या,राजू शुक्ला,दिलीप,
चौकी प्रभारी जितेन्द्र यादव, सुनील गौड़, पहलवान तिवारी, गुड्डू सिंह, मो हसन, आयोजक दिग्विजय तिवारी,राम नयन मिश्रा,गुफरान अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ