मिथलेश शुक्ला
बभनान।गोण्डा
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गरीबों के लिए वरदान है। शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाता है।
वहीं दवाएं भी निःशुल्क सुलभता से गांव के पास मिल जाता है। ऐसे आयोजन क्षेत्र व समाज के लिए प्रेरणादायक है।
यह बातें भुइलेश्वर नाथ प्राचीन शिव मंदिर जयतापुर में स्व. राम जियावन सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि बलरामपुर चीनी मिल इकाई बभनान के मुख्य महा प्रबंधक डा. अजय दूबे ने कहीं।
इसके बाद शिविर में केजीएमयू लखनऊ के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अजय वरदान, डा. भास्कर अग्रवाल, डा. सतीश, संगम आई हास्पिटल गोरखपुर के नेत्र सर्जन डा. वाई सिंह, कैली हास्पिटल बस्ती के यूरोलाजिस्ट डा. अभिनव चैधरी, डा. आशीष कुमार वर्मा, होम्योपैथिक चिकित्सक डा. सरिता सिंह रूत्री रोग विशेषज्ञ, डा. दीपक सिंह, डा. पंकज शुक्ल द्वारा आंख के 1100 मरीजों, पेट के 300, हड्डी के 700, सांस व किडनी के 400 मरीजों का परीक्षण किया गया और उचित सुझाव दिए गए। जरूरत मंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई। साथ ही आंख के मरीजों को चश्मे दिए गए। कार्यक्रम के अन्त में आयोजक आरवी सिंह, केपी सिंह एवं प्रमोद सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर एएनडीपीजी कालेज बभनान के प्राचार्य डा. प्रभाकर मिश्र, डा राम नरेश सिंह मंजुल, निर्मल सिंह, कमलेश सिंह, बेचन सिंह, राजेश सिंह, कृपा शंकर सिंह, हरिवंश लाल श्रीवास्तव, राम अजोर पाण्डेय, हरीश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ