Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संत समागम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब,दिया दिव्यज्ञान, हुआ गुरू महिमा का बखान









रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के बेंगवा गाँव के हनुमानजी के मन्दिर परिसर में शनिवार की शाम को संत   सत्यम परम धीमहि के तत्वावधान में एक विशाल संत समागम का आयोजन किया गया।जिसमें दूर दराज क्षेत्रों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।गरू महिमा और दिव्यज्ञान पर प्रकाश डाला जिसको सुनकर श्रद्धालू/भक्त गदगद हो गये।अंत में प्रसाद वितरण के बाद कथा सम्पन्न हुई।








बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा पथार के मजरा बेंगवा में श्रीहनुमान जी के मन्दिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष 29/12/2018को शाम 7बजे से 10बजे तक संत समागम का कार्यक्रम हुआ।दूरदराज से आये भक्तो ने पूज्य गुरूवर का आर्शीवाद प्राप्त किया। परम्परागत रूप से प्रतिवर्ष विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु  समागम के मौके पर पूज्य गुरुवर बाबू साहब का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुवर की आरती उतार कर उनका अभिनन्दन किया। 






कार्यक्रम में बोलते हुए बाबू साहब ने श्रद्धालुओं से गुरु - महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही जीवन में सभी दैहिक दैविक भौतिक सुखों के दाता है।सभी प्राणी को गुरु से दीक्षा लेनी  चाहिए।गुरू की महिमा भगवान से भी बड़ी है।गुरु सभी प्रकार के दुखो का निवारण करके सुखी और सम्पन्न बनाता है।गुरू के मुख से निकला एक एक शब्द अमृत के समान है जो भवसागर से पार करता है।गुरू की महिमा सुनकर भक्त भाव बिभोर हो गये।अंत में प्रसाद बितरण के साथ कथा सम्पन्न हुई।




इस मौके पर क्षेत्र के प्रतिष्टित व्यवसाई रामलखन सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे