Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाहरी जिला के खनन माफियाओ व अयोध्या के किसानों में बढ़ रहा तनाव








वासुदेव यादव 
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या से सटे माझा बरेहटा क्षेत्र में पड़ोसी जनपद बस्ती के दबंग बालू माफियाओं द्वारा अवैधानिक रूप से बालू खनन अर्से से किया जा रहा है।





  जिससे माफियाओं और किसानों के बींच निरन्तर तनाव बढ़ता जा रहा है जो कभी भी बड़ी घटना में तब्दील हो सकता है। इससे आक्रोशित किसानों ने अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का घेराव करते हुए खनन माफियाओं पर रोंक लगा पाने में असमर्थ प्रशासन की निन्दा किया। 



गलत जगह पर अवैध खनन को लेकर माझा बरेहटा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने की मांग किया। यहां के कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार इस सम्बन्ध में प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित शिकायत की गयी परन्तु खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी। यदि अवैध खनन को तत्काल बंद नहीं करवाया जाता तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। 




 इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में ज्ञानमती, राम कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, ओम प्रकाश, सत्य प्रकाश, सोनू, राम जनम, संजीत, संत राम यादव , राम चन्द्र यादव, बृजेश, पवन व विजय गौतम आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे