शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! नगर के मीराभवन क्षेत्र स्थित सेनानी कांप्लेक्स में शुक्रवार को ब्रह्मदेव समाज के तत्वाधान व पं .शिवनायक जन स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास समिति के आयोजकत्व में वरिष्ठ पत्रकार , समाजसेवी व साहित्यकार स्मृतिशेष पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व विचार काव्य गोष्ठी का आयोजन डॉ शक्ति कुमार पांडेय की अध्यक्षता व कवि साहित्यकार सुनील प्रभाकर के संचालन में संपन्न हुआ !
कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने ओम निरंकार देव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह समाज के विभिन्न विषयों एवं क्षेत्रों के जानकार के रूप में जाने जाते रहे उनकी कमी समाज को हमेशा अखरती रहेगी ! कार्यक्रम में उपस्थित कवियों में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गौरव त्रिपाठी डॉ अमित पांडे राज मूर्ति सिंह सौरभ राही सुरेश नारायण व्योम संगम लाल भंवर प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम शिवानी मिश्रा रवि मिश्रा धीरज तिवारी मनीष मारुत शिव कुमार दुबे सहित आदि लोगों ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की !
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मदेव समाज के धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री आचार्य पंडित आलोक मिश्र व अन्य अतिथियों द्वारा स्मृति शेष पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉक्टर शक्ति कुमार पांडे ने कहा कि पंडित जी ने प्रतापगढ़ में तुलसीदास की जन्म स्थली पर वृहद शोध किया था उनके शोध के आधार पर एंव तर्कसंगत तथ्यों के निष्कर्ष को शासन द्वारा गंभीरता से लेना चाहिए ! इस मौके पर अनिरुद्ध रामानुज दास ओम प्रकाश पांडे ने कहा कि उपाध्याय जी धार्मिक चेतना के व्यक्ति थे !
उनके पास जीवन के हर पहलू का अनुभव था ! श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने वाले में ब्रह्मदेव समाज के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी पंडित आलोक आचार्य ब्रह्मदेव समाज की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता चिंतामणि पांडेय डॉ दयाराम मौर्य रत्न श्री किशोर अग्रवाल रोशनलाल अरविंद शुक्ला एडवोकेट लक्ष्मीकांत द्विवेदी सागर सत्यार्थी परमानंद मिश्र स्मृतिशेष पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय के पुत्र डीजीसी ग्रामसभा विवेक उपाध्याय साहित्यकार कवि अनूप उपाध्याय धीरज उपाध्याय आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए !
अंत में कार्यक्रम के आयोजक पंडित शिव नायक जन स्वास्थ्य विकास समिति के सचिव शिवेश शुक्ल ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ब्रह्मदेव समाज वह संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश हुए कहा कि समाज के गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए समाज के लोगों से थोड़ी-थोड़ी मदद के सहारे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना ही समिति और संगठन का उद्देश्य है ! इसी के साथ ही आयोजक और स्मृति शेष पंडित जी के पुत्रों द्वारा पंडित आलोक आचार्य रामानुज दास ओम प्रकाश पांडेय डॉ शक्ति कुमार पांडेय राज मूर्ति सौरभ श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया !
इसके पूर्व बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्मृतिशेष ओम निरंकार देव उपाध्याय के प्रथम पुण्यतिथि पर उपाध्याय जी के पैतृक आवास बभनमई में कंबल एवं गर्म कपड़े का वितरण उनके पुत्र डीजीसी ग्राम सभा विवेक उपाध्याय धीरज उपाध्याय एवं साहित्यकार अनूप उपाध्याय के संयोजन में असहाय एवं गरीबों को कंबल वितरित किया गया ! इस मौके पर स्वर्गीय उपाध्याय की पत्नी विद्या देवी बृजमोहन नीरज अंजना देवी अर्चना उत्कर्ष गोलू आदि मौजूद रहे !



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ