अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। विकास खंड रेहरा बाजार खेत्र के ग्राम नया नगर में एक आवासीय फूस के घर मे अज्ञात कारणो से लगी आग से 6000₹ नगदी व जेवरात सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया ।
थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम सभा नयानगर के मजरे नयानगर खास निवासी शिव शंकर ने बताया कि शनिवार को देर रात हमारे फूस के आवासीय घर मे अज्ञात कारणो से आग लग गयी जिससे घर मे रखा 6000 ₹ नगद, चालिस हजार का जेवरात, जरूरी कागजात दो कुतंल अनाज, कपडे, चारपाई, व बर्तन सहित गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया ।
पीडित के पास रहने के लिए मात्र एक ही.फूस का आवास.था जिसके जल जाने के बाद अब उसको सर ढकने के लिए छत नहीं है । हल्का लेखपाल बिनय कुमार यादव ने बताया कि छति का आकंलन कर उच्च अधिकारियो को रिर्पोट भेज दिया गया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ