Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संपूर्ण उत्तर प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी है कानून-व्यवस्था : जहानिया












शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ ! केंद्र सरकार ने पूजीपतियों को सरपरस्ती कर यह साबित कर दिया है कि वह जनविरोधी है और समाज का प्रत्येक वर्ग इनकी नीतियों से बुरी तरह हताश और निराश है ! उक्त बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अबरार जहानिया एडवोकेट ने गत दिवस सिंचाई डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा !






 उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जिन वायदों को जनता के बीच अपने लोक कल्याण जन संकल्प पत्र के माध्यम से लेकर सत्ता में आई  आज उनके एजेंडे बदल गए हैं ! जहानिया ने कहा कि सिर्फ 2 वर्ष के अंदर ही छात्र नौजवान किसान महिला मजदूर बुरी तरह परेशान है ! कानून-व्यवस्था संपूर्ण उत्तर प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी है ! ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा सन्निकट लोकसभा चुनाव के पहले जिले की जिम्मेदारी देकर जो अपेक्षा की गई है उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास किया जाएगा और स्थानीय जन सवालों भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर संगठन द्वारा आम जनता को लामबंद कर आंदोलन खड़ा किया जाएगा !







 उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुरखों द्वारा जो  समता ममता व समरसता का माहौल प्रदेश देश में तैयार किया गया था उस माहौल को मोदी जी व योगी जी की सरकार ने खत्म कर दिया है ! समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में जन संघर्षों से मुंह मोड़ लिया है ! इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता समाजवादी विचारधारा से जुड़ा हुआ है सोच में प्रगतिशील है उसके लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया आंदोलन कर संघर्ष करेगी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जनपद प्रतापगढ़ में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी !









इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को जिले की कमान व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया !  पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक जय सिंह यादव गंगा यादव वजीहुद्दीन हैदर मासूम वायु नंदन बहुगुणा दयाशंकर शुक्ला हेम सहित आदि लोग मौजूद रहे ! इसके उपरांत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अबरार जहानिया जब जिला कचहरी पहुंचे तो अधिवक्ताओं ने वहां पर उनका भव्य स्वागत किया और उनके कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का भरोसा दिलाया !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे