Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद हरीश द्विवेदी ने तेलियाजोत में संवाद कार्यक्रम के तहत बूथों के युवाओं से किया संवाद










सुनील उपाध्याय 
बस्ती। रविवार को सांसद हरीश द्विवेदी ग्राम तेलियाजोत में आयोजित कार्यक्रम संवाद के तहत जनपद के समस्त 2317 बूथों के युवाओं से सीधा बातचीत किया। इस दौरान सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र में बतौर सांसद कराए गए विकास कार्यों से युवाओं को अवगत कराया। बातचीत के दौरान सांसद ने युवाओं से बस्ती के सर्वांगीण विकास के लिए सुझाव मांग कर उस पर कार्य करने का विश्वास दिलाया।







संवाद कार्यक्रम दोपहर एक बजे से प्रारंभ होकर शाम पांच बजे तक चला। इस कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों के लगभग तीन सौ युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने कार्यकाल के दौरान पूरे देश में एक नया कीर्तिमान बनाया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव गरीब किसान महिलाओं विद्यार्थियों युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लिए अनेक प्रभावी जन लाभकारी योजनाएं बनाई। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जनपद के पांच लाख से अधिक लोगों को लाभांवित किया गया है। सांसद ने कहा कि लोकसभा के साढ़े वर्षों के कार्यकाल लगभग तीन वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।







 जिसके कारण बहुत सारी केंद्र सरकार की योजनाएं लटकी पड़ी हुई थी। जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है। तब से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के विकास की गति को तेज करने में निरंतर प्रयत्नशील है। अपने संबोधन में सांसद ने उपस्थित लोगों को विधान सभा व ब्लॉकवार कराए गए विकास कार्यों से बिंदुवार अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बस्ती में और अधिक रचनात्मक विकास कार्यों को करने के लिए जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए युवाओं से उनके सुझाव मांगे। इस दौरान कुछ युवाओं ने सुझाव के साथ ही अपने क्षेत्र की जन समस्याओं से भी अवगत कराया जिस पर सांसद ने उन सभी को विश्वास दिलाया कि वह सब के सुझाव और समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने किया। 







अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता प्रतिदिन जनहित कार्य करते हुए जनता के बीच उपलब्ध रहता है। कहा कि हम कार्यकर्ताओं के बलबूते पर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के आंकड़े में एक नया इतिहास बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया।






भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख नितेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल चौधरी, राकेश शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, अश्वनी उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, सत्येंद्र शुक्ल, विशाल श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, संतोष सिंह, विकास तुली, राजू पांडेय, रामउग्रह जायसवाल, कुँवर सिंह, राजन मिश्र, संतोष शुक्ल, सुखराम गौड़, तारक जायसवाल, रवि सिंह, सरोज बाबा, सुभाष श्रीवास्तव, मगन शुक्ल, सुनील सिंह, कृपाशंकर श्रीवास्तव, रामनेवास गिरी, राकेश उपाध्याय, अजय पांडेय, आनंद शुक्ल, अभिषेक पटेल, वरुण पांडेय, आलोक पांडेय, उमेश पाठक, पवन मिश्र, अशोक सिंह, अभय शंकर शुक्ल, गौरव मिश्र, दीप पांडेय, रिंकू दूबे, प्रमोद प्रजापति, रविचंद्र पांडेय, दिलीप पांडेय, वैभव पांडेय, अनिल मिश्र, बलराम सिंह राहुल, दिनेश सोनी, दीपक सोनी, रामजियावन दूबे, राजकपूर, सतीश गौतम, विनय चौधरी, हरिओम द्विवेदी, विवेकानंद पांडेय, केके दूबे, अंशुमान शुक्ल, प्रशांत त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत चौधरी, आदित्य श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश मिश्र, विद्यामणि सिंह, रवि श्रीवास्तव, इंद्रसेन उपाध्याय, अखिलेश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे