अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। जिले के मवई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा नरौली ठोकर से सुनसान जगह पर फ़ारूक़ अपनी बेटी की विदाई कराकर घर वापस लौट रहे थे।तभी ललित पांडेय पुत्र राजेश व अमनअली पुत्र अनवर् निवासी ग्राम मलिकज़ादा थाना रूदौली ने वादी फ़ारूक़ को बंधक बनाकर लूट लिया।
जिसकी सूचना मिलेते ही सीओ रूदौली अपनी टीम रिकेश सिंह थाना प्रभारी मवई उपनिरीक्षक विनय सिंह कृष्ण प्रताप के साथ चेकिंग के दौरान लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करने में कामयाबी हासिल किया।ततपश्चात मुकदमा अपराधी संख्या 289/18 व 392/411 के अन्तर्गत जेल भेज दिया।एसपीआरए मा संजय कुमार ने स्वयं उनसे पूछा कि आपने इस घटना को अंजाम दियाहै लुटेरों ने इस घटना को स्वीकार किया।
उनके पास से आधार कार्ड सैमसंग मोबाइल स्प्लेंडर मोटर साइकिल पासपोर्ट एक काला लेडीज़ पर्श सोने का बिजुलबाला सोने का एक अदद बचकानी पायल सोने की अंगूठी बरामद किया।लूट की घटना का पर्दा फाश करने में कई दिन लगजाते है लेकिन यहां मवई एवम रूदौली पुलिस ने लगभग दो दिन में घटना का पर्दा फाश करदिया।इससे खुश होकर एस पी आर ए ने पुलिस को 5000 रूपये का पुरस्कार दिया।इसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली विनोद सिंह मवई थाना प्रभारी रिकेश सिंह कांस्टेबल उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ