Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तमाम साथियों के साथ ग्रहण की समाजवादी की सदस्यता









अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्र 
बलरामपुर ।। समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार अपना सदस्यता अभियान चला रही है । पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए तमाम लोग सदस्यता भी ले रहे हैं । आज जिला मुख्यालय पर पूर्व मंत्री डॉक्टर शिवप्रताप यादव के आवास स्थित कैंप कार्यालय पर अतुल कुमार सिंह ने अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । 





डॉ एस पी यादव ने बताया कि यूपी सहित पूरे देश में समाजवादी पार्टी की जनाधार लगातार बढ़ रही है और बढ़ते जनाधार को देखते हुए तमाम पार्टियों के लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं ।अतुल कुमार सिंह ने अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है । 





सदस्यता ग्रहण मौके पर मौजूद सपा के युवा नेता राकेश कुमार यादव ने अतुल कुमार सिंह सहित उनके तमाम साथियों का स्वागत किया और कहा कि प्रदेश नेतृत्व से सलाह करके उन्हें जिले में युद्ध ब्रिगेड की कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी । उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समगरा निवासी अतुल कुमार सिंह की छवि क्षेत्र में युवा नेतृत्व के रूप में काफी अच्छी है और उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी । 




इस मौके पर अखिलेश यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला, जिला अध्यक्ष मोनू सिंह, गुरु भाई, बरकतउल्ला, सपा के जिला सचिव फ्लावर जावेद, विकास मंत्री सफीक उल्ला, पूर्व प्रधान छोटेलाल व अखिलेश सिंह सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे