Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किसान जागरूता सप्ताह सम्पन्न,रालोद प्रदेशसचिव ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत











सुनील उपाध्याय 
बस्ती :पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर एक सप्ताह तक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों व गांवो में सम्पन्न किसान जागरूकता सप्ताह का समापन रालोद प्रदेशसचिव चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने  एस.डी.चिल्ड्रेन एकेडमी में देश के विकास में किसानों का योगदान विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता के सहभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करके किया 







इस अवसर पर उन्होंने देश के किसानों को जाति धर्म से परे एकजुट होकर देश के विकास में अपने महत्वपूर्ण योगदान देने का आहूत करते हुए नौजवानों को राजनीति में सुचिता लाने व विसंगतियों को समाप्त करने में अहम रोल तय करने का आह्वान करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है जब जब देश संक्रमण के दौर से गुजरा तब तब सुभाष, भगत व आजाद के रूप में नौजवानों के अपना पराक्रम सिद्ध किया महज 35 वर्ष की उम्र में चौधरी चरण सिंह जी ने ब्रिटिश हुकूमत में कृषि उत्पाद बाजार विधेयक पारित कराया आज देश का पालनहार संक्रमण के दौर से गुजर रहा एक तरफ उसकी फसलों को जंगली छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे है दिन रात सर्दी गर्मी बरसात में रखवाली के बाद प्राप्त उपज का उसे उचित मूल्य नहीं मिल रहा है







 दूसरे तरफ खाद बीज बिजली का मनमाना दाम बढाया जा रहा है उपर से किसानों के अच्छे दिन लाने का दावा कर उसे मानसिक पीडा पहुंचाई जा रही है गन्ने का बिना एक रूपया दाम बढाये मोदी सरकार 22फसलों का दाम स्वामी नाथन आयोग के अनुरुप बढाने की बात कर रही है अब जरूरत है वोट गरीब का टिकट अमीर का नहीं चलेगा के नारे को बुलन्द करने की कारण आज सभी दल पूंजीपतियों को टिकट देकर चुनाव परिणाम प्रभावित कर रहे है 






जब तक वास्तव में खेती किसानी से जुडे दूसरों के दुःख दर्द को अपना मानने वाले सदन में नहीं जायेंगें आम इंसान का हित सम्भव नहीं है हमें धनबल बाहुबल व दलीयभाव से परे कर्मठ सुयोग्य जनसेवी प्रत्याशी का चयन करना होगा राजनीति को गंदा कहने के बजाय उसे साफ करने हेतु आगे आना पडेगा इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित किसानों नौजवानों ने चौधरी साहब के सपने गांव गरीब किसान की खुशहाली के सपने को साकार करने का संकल्प लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे