शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र स्थित आचार्य सदाशिव शिक्षा संस्थान खरहर सिपाह महेरी के शिक्षक शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों द्वारा नूतन वर्ष के पावन पर्व पर पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित रखने के उद्देश्य पौधरोपण कार्यक्रम किया गया!कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में विद्यालय के प्रबंधक डॉ श्याम शंकर उपाध्याय रहे !
उन्होंने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन प्रकृति पर आश्रित है। प्रकृति एक विराट शरीर की तरह है। जीव-जन्तु, वृक्ष-वनस्पति, नदी-पहाड़ आदि उसके अंग-प्रत्यंग हैं। इनके परस्पर सहयोग से यह वृहद शरीर स्वस्थ और सन्तुलित है। हम सबको पर्यावरण के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। अंत में विद्यालय की प्राचार्य सुश्री सोनल दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ! इस मौके पर सभी पर्यावरण संरक्षित एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया! इस मौके पर डॉ मृत्युंजय प्रसाद राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जनपदीय महासचिव जय प्रकाश पाण्डेय प्रावि करका गौरा के प्रधानाध्यापक हरिप्रसाद त्रिपाठी मौजूद रहे।
डीएलएड प्रशिक्षुओ में राधेश्याम राधा देवी आराधना यादव कीर्ति पाण्डेय मंजू देवी शिवानी शुक्ला सारिका देवी वंदना श्रीवास्तव अभय कुमार श्याम शंकर यादव ने आदि ने वृक्षारोपण किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ