अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।रुदौली तहसील क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण कर क़ब्ज़ा किया जा रहा है।
ताजा मामला तहसील क्षेत्र के जगी का पुरवा मजरे जखौली में देखने को मिला है।जहा पर हल्का लेखपाल के मना करने के बावजूद भी भू माफियाओं के द्वारा नवीन परती की भूमि जो सामान्य आबादी के लिए सुरक्षित है पर कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य जोरो पर हैं।मामला प्रकाश में आते ही प्रशासन के हाथ पाव फूल आए और हल्का लेखपाल रामबरन ने मौके पर पहंच कर नवीन परती की भूमि पर हो रहे निर्माण को रूकवा दिया है।
प्रत्यक्षद्शियों की माने तो उमाशंकर पुत्र रामप्रीती,रामसिंह पुत्र पलकधारी, लालमनि,शीतल,राधेलाल व मुसाफिर सहित सभी निर्माणकर्ता सभी आजमगढ़ के बताए जाते है जो यहीँ आबाद हो चुके है।ये लोग एक दशक पहले यहां आए और पहले यह लोग अपना छप्पर रखकर जीवन यापन करते थे।आरोप है कि अब ग्राम प्रधान के रहमोकर्म से सब लोग तालाब,खलिहान,आबादी व नावीन परती की भूमि पर अवैध कब्जा कर दो मंजिला इमारत बना लिया है और अगल बगल की जमीन पर भी इन भू माफियाओं की नजर लग गई है।
सूत्र बताते हैं कि शीतल के द्वारा विगत कुछ दिन पहले नवीन परती की भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है।जानकारी पर हल्का लेखपाल रामबरन ने मौके पर पहुंच कर निर्माण रोकवा दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई न होने से निर्माणकर्ता ने पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया।सोमवार को तीसरी बार दबंग शीतल के द्वारा अवैध निर्माण करने की खबर पर हल्का लेखपाल पहुंच कर हो रहा अवैध निर्माण कार्य रूकवा दिया।इस बाबत में पूछे जाने पर हल्का लेखपाल रामबरन ने बताया कि निर्माण कार्य रूकवा दिया है मामला भूमिधरी व् ग्राम समाज की सामान्य आबादी की सीमा व् सरहद का विवाद है।पुनः कानूनगो स्तर से पैमाइश कर स्थिति स्पष्ट की जायेगी।
कब्रिस्तान की भूमि अवैध क़ब्ज़े को लेकर लोगो में आक्रोश
थाना पटरंगा के जखौली गांव के अंतर्गत क़ब्रिस्तान की भूमि पर हो रहे अवैध क़ब्ज़े की शिकायत सैकड़ो ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों से करके क़ब्रिस्तान की पैमाइश व् अवैध क़ब्ज़ा हटवाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जखौली की गाटा सं0 537/0.025 व 630/0.035 व 1179/0.228 व 1186/0.215 व 1188 /0.152 हे0 कब्रिस्तान की भूमि है और खतौनी मे भी कब्रिस्तान के नाम से अंकित है।
इस भूमि पर समस्त गांव वासियों के पुरखो की क़ब्रे मौजूद है परन्तु गांव वालों का आरोप है कि गांव के ही सगीर अहमद व जमील अहमद पुत्रगण जहूर व अलाउददीन पुत्र शाकिर अली निवासी ग्राम सिठौली कब्रिस्तान मे अवैध रूप से कब्जा कर लेने का प्रयास कर रहे है यही नही वे उक्त कब्रिस्तान की भूमि से कई पेड भी काट कर उठा ले गये है।कब्रिस्तान की भूमि पर दबंगों के अवैध कब्जे को लेकर गांव मे काफी आक्रोश है।
ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की भूमि की पैमाईश कराके कब्रिस्तान की भूमि से दबंगो का अवैध हस्तक्षेप तत्काल रोकने व् शांति व्यवस्था की दृष्िट से दबंगो के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है लेखपालो की टीम का गठन कर दिया गया है जो मौके पर क़ब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कर आख्या देंगे।रिपोर्ट के आधार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ