अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा पर चेकिंग लगाये बैठी पुलिस द्वारा वध प्रतिबंधित 20 पशु कन्टेनर में ले जाते पकड़े गये इनसे जुड़े 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।बुधवार की रात टोल प्लाजा पर पुलिस ने चेकिंग लगा रखी थी उसी बीच मुखबिर ने सूचना दी और पुलिस ने सम्बन्धित गाड़ी के लिये जाल बिछा दिया।
एसएसआई राजेन्द्र यादव,एस आई अमर चौरसिया,एसआई अशोक चौरसिया,एसआई नागेंद्र पांडेय सिपाही अभिषेक व शिवम आदि के हत्थे मुखबिर द्वारा बताया गया कन्टेनर गाड़ी संख्या यू पी 42 ए टी 1646 चढ़ गया।जिसमें बन्द 20 वध प्रतिबंधित पशु बरामद किये गये।व्यापारियों सहित 4 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।जिनमे अब्दुल वहीद, वासिफ़ खान,सलीम व मारूफ निवासी टपराना थाना जुजाना जिला शामली बताये गये है।
एसएसआई राजेन्द्र यादव ने बताय पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ