सभी राज्यों के लिए नियुक्त की गयीं महिला प्रभारी
ए. आर. उस्मानी
लखनऊ। भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दुबे ने संगठन को सात जोन में बांटा है। सभी जोन के लिए संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही सात जोन के अंतर्गत सभी राज्यों के प्रभारी भी नियुक्त की गई हैं। प्रभारी पद पर महिलाओं की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में केरल राज्य की प्रभारी श्रीमती अम्बिका मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
संगठन वर्ष 2019 से अब एक नयी कार्यप्रणाली के तहत कार्य करेगा। संगठन को पूरी तरह से हाईटेक बना दिया गया है। संगठन की वेबसाइट www.bvmindia.org पर जाकर इस मुहिम से जुड़ने के इच्छुक व्यक्ति अपना विवरण दर्ज कर सदस्यता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना को संगठन द्वारा पारित करते हुए भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव इंजीनियर चन्द्रकान्त ने सूची को जारी कर दिया है। जारी सूची में देश भर के अधिवक्ता व समाजसेवी को शामिल किया गया है। सात जोन के संयोजक, सह संयोजक व प्रभारी के नाम इस प्रकार हैं :
नार्थ वेस्ट इंडिया - इस जोन के संयोजक संजय पाण्डेय (अधिवक्ता उच्च न्यायालय) एवं सह संयोजक दीपक मंगल, मनप्रीत सिंह व प्रमोद बाबू झा बनाये गए हैं। इस जोन के अंतर्गत निम्न राज्यों के प्रभारी बनाई गईं जिनमें जम्मू कश्मीर- मधुलता, पंजाब व हिमाचल प्रदेश-दीपाली शर्मा (अधिवक्ता उच्च न्यायालय), चंडीगढ़ एवं हरियाणा:- हिमांजली गौतम (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) के नाम शामिल हैं।
नार्थ इंडिया जोन के संयोजक डियर खान एवं सह संयोजक विशाल प्रसाद (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट), दीपक शुक्ला (अधिवक्ता हाई कोर्ट), फेरे सिंह व तरुण कुमार बनाये गए हैं। इस जोन के अंतर्गत निम्न राज्यों के प्रभारी बनाई गईं हैं जिनमें दिल्ली:- रेशमा चौधरी, उत्तर प्रदेश:-स्वेतिमा द्विवेदी (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) व उत्तराखंड:- फौजिया अफजल के नाम शामिल हैं। इसी तरह नार्थ ईस्टर्न इंडिया जोन
के संयोजक ललित चाहर (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) एवं सह संयोजक पंकज मिश्र, शकुंतला देवी व राकेश कुमार बनाये गए हैं। इस जोन के अंतर्गत निम्न राज्यों की प्रभारी बनाई गईं हैं जिनमें अरुणाचल प्रदेश:- नीलम दुबे, आसाम:- रेशमा चौधरी, मणिपुर:- स्वेतिमा दिवेदी (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट), मेघालय :-नीलम दुबे, मिजोरम :- हेमल कामथ व नागालैंड व त्रिपुरा: अंशु त्यागी (ज्योतिषचार्य) के नाम शामिल हैं।
वेस्टर्न इंडिया जोन के संयोजक निखिल त्यागी (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) एवं सह संयोजक हिता बेन व कुमार शाहिल के नाम शामिल हैं। इस जोन के निम्न राज्यों की प्रभारी बनाई गईं जिनमें दादर नगर हवेली व दमन एंड दीव - राखी चौधरी, गुजरात व राजस्थान :- सुचिता वत्स व महाराष्ट्र :-मानसी के नाम शामिल हैं।
सेंट्रल इंडिया जोन के संयोजक राकेश शुक्ला के एवं सह संयोजक बिपिन दुबे (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट), अभि प्रताप (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) बनाये गए हैं। इस जोन के अंतर्गत निम्न राज्यों की प्रभारी बनाई गईं जिनमें मध्य प्रदेश:- मंजू वर्मा के एवं छत्तीसगढ़:- हेमल कामत के नाम शामिल हैं।
ईस्टर्न इंडिया जोन के संयोजक कर्नल अमरदीप त्यागी एवं सह संयोजक सत्येन्द्र सिंह छपरिया, अनुपम राहुल राज (अधिवक्ता) व अभिषेक मिश्र बनाये गए हैं। इस जोन के अंतर्गत निम्न राज्यों की प्रभारी बनाई गईं हैं, जिनमें बिहार व सिक्किम:- विभा मिश्रा, वेस्ट बंगाल एवं उड़ीसा:- रिया देवरिया व झारखंड:- मानसी के नाम शामिल हैं।
साउदर्न इण्डिया जोन के संयोजक जेसी त्रिपाठी (अधिवक्ता उच्च न्यायालय) एवं सह संयोजक राकेश कुमार, जफर हुसैन व केके दुबे बनाये गए हैं। इस जोन के अंतर्गत निम्न राज्यों की प्रभारी बनाई गईं हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश:- मानसी, गोवा:- फौजिया अफजल, कर्नाटका:- स्वेतिमा द्विवेदी (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट), पांडिचेरी व केरल:-अम्बिका मिश्र व तमिलनाडु एवं तेलंगना:- मंजू वर्मा के नाम शामिल हैं।
तेज़ तर्रार सब इंस्पेक्टर प्रियम्बद मिश्र की पत्नी हैं केरल प्रभारी
भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा द्वारा केरल राज्य की प्रभारी बनाई गयीं श्रीमती अम्बिका मिश्रा यूपी के गोण्डा जिले के मोतीगंज थानाध्यक्ष रहे तेज़ तर्रार सब इंस्पेक्टर प्रियम्बद मिश्र की धर्मपत्नी हैं। श्री मिश्र इस समय लखनऊ के हज़रतगंज में तैनात हैं। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे देश में इस संगठन का विस्तार किया जा चुका है। इसकी नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में बुद्धजीवी जुड़ रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ