ए.आर.उस्मानी
गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किसी ने लोकलाज के डर से एक नवजात शिशु को गांव के बाहर स्थित यूकेलिप्टस के बगीचे में फेंक दिया।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नौबरा के मजरा बलेसर पुरवा गांव के बगल स्थित खेत में यूके लिपटिस का बाग़ लगा है। उसमें बृहस्पतिवार दोपहर गांव के लोग अपने कार्य के लिए निकले तो देखा कि कपड़े में लपेटा हुआ कुछ पड़ा हुआ है। गांव के लोगों ने खोल कर देखा तो वह नवजात शिशु था।
लोगों ने बताया कि किसी ने सामाजिक लाज लज्जा के डर से यहां फेंक गया है। लोगों ने बताया कि ऐसी भी मां होती हैं जो दिल के टुकड़े को इज्जत बचाने के लिए फेंक देती हैं। इस बारे में मोतीगंज पुलिस से संपर्क किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। समाचार लिखे जाने तक नवजात शिशु का शव वहीं पड़ा था।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ