प्रथम पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि में लोगों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
ए.आर.उस्मानी
गोण्डा। शिक्षा के प्रति अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले नलिनी एकाडेमी के संस्थापक व गांधी विद्यालय इण्टर कालेज के पूर्व अध्यापक स्वर्गीय राम शरण गुरुजी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।
बृहस्पतिवार को उनके ही विद्यालय परिसर खैराबाग बड़गांव में ही आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधान घनश्याम लाल ने कहा कि स्व.श्रीराम शरण गुरुजी जब तक श्रीगांधी विद्यालय में अध्यापक रहते हुए गरीब छात्रों को अपने घर पर बुलाकर निःशुल्क पढ़ाते रहे और उनका शुल्क भी जमा कर देते थे।
विद्यालय के प्रबंधक वरिष्ठ पत्रकार पंकज भारतीय ने कहा कि वे मेरे पिता और गुरू दोनों थे।आज समाज में जो प्रतिष्ठा मिल रही है, वह उन्हीं की देन है। उन्हीं की प्रेरणा के चलते नलिनी एकाडेमी निरन्तर प्रगति के पथ पर है। समाज व शिक्षा के प्रति जो कार्य अधूरा रह गया है, उन्हें हम सभी मिलकर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं खैराबाग जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राओं को जनरल नॉलेज, अंग्रेजी रैपीडेक्स की किताब कॉपी व पेन दिया गया।
इस मौके पर प्रधानाध्यापिका संध्या गौड़, आबिदा खान, रूपल यादव, ललिता यादव, नेहा, रागिनी कश्यप, बृजपाती, रामसागर एडवोकेट, सुनील कुमार सहित छात्र छात्राएं व अविभावकगण श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ