Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर युवाओं ने अर्पित किए श्रद्धा के फूल









ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सुबह उन्हें श्रद्धा से याद किया गया। इस क्रम में शास्त्री नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर समाजसेवी अविनाश सिंह की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए गए।
     






प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा नेता अविनाश सिंह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी देश के महान नेता थे। उनका 18 महीने का प्रधानमंत्री काल गीता के 18 अध्यायों की तरह था। अविनाश सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री चौराहा स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद हुई गोष्ठी में कहा कि शास्त्री जी ने हमें गर्व से जीना सिखाया। वे ईमानदार, नैतिक व कर्मयोगी पुरुष थे।
      इस अवसर पर अविनाश सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा की व उनके सामाधि स्थल की सफाई भी की।





अविनाश सिंह ने कहा कि 'जय जवान जय किसान' का नारा देकर उन्होंने किसान एवं जवानों में आत्मविश्वास भरने का काम किया। देश को खाद्यान्न मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किया। अविनाश ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री कड़ी मेहनत, सूझबूझ और त्याग की बदौलत देश के प्रधानमंत्री बने और देश को तरक्की की राह पर ले गए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे