सुनील उपाध्याय
बस्ती:वाल्टरगंज चीनी मिल को चालू करने और बकाया भुगतान को लेकर किसानों, कर्मचारियों ने पटेल चौक पर एनएच-28 को जाम कर दिया, घण्टों तक हाइवे जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई, आप को बता दें वाल्टरगंज चीनी मिल पर किसानों और कर्मचारियों का लगभग 50 करोड़ रूपया बकाया है, अभी तक न तो किसानों का बकाया दिया गया न ही मिल कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान किया गया, इस साल चीनी मिल अभी तक नहीं शुरू की गई, न ही अभी तक मेंटेनेंस का काम ही शुरू किया गया,
किसानों और कर्मचारियों का कहना है की पिछले 3 महीने से मिल को चालू करने की बात चल रही है, लेकिन जिला प्रशासन सिर्फ घुमा रहा है, मिल को चालू करने की दिशा में कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया है, किसानों और मिल कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट है, किसानों के गन्ने का बकाया और मिल कर्मचारियों को पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिला है, वहीं डीएम राजशेखर ने कहा की मिल पर किसानों को पिछले दो साल का लगभग 50 करोड़ बकाया है,
मिल कर्मचारियों को भी पिछले 9-10 महीनों से वेतन नहीं मिला है, ये फैक्ट्री घाटे में थी, इस के मालिकान फैक्ट्री को बेचने का प्रयास कर रहे हैं, एक-दो लोग आए थे जो फैक्ट्री खरीदना चाहते है, अभी उन के बीच वार्ता चल रही है, जिला प्रशासन के अधिकारी जाम लगाने वाले किसानों और कर्मचारियों से मिल कर जिला प्रशासन के प्रयास के बारे में बताया, आश्वासन के बाद किसानों और कर्मचारियों ने जाम को समाप्त किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ