Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद ने किया मारुति अर्टिगा के नए मॉडल का शुभारंभ









अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्रा 
बलरामपुर ।। लोकसभा में सामान्य वर्ग के लिए 10% आरक्षण बिल पास होने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे सांसद दद्दन मिश्र का जोरदार स्वागत किया गया । सांसद दद्दन मिश्र सदर विधायक पलटू राम के साथ नगर के भगवती गंज स्थित आनंद मोटर्स मारुति एजेंसी पर पहुंचकर मारुति अर्टिगा के नए मॉडल का फीता काटकर शुभारंभ किया ।






 इस मॉडल की कई खूबियां प्रबंधक मनीष पाठक ने गिनाई उनका कहना था की इस मॉडल के अंदर का फीचर महंगी लग्जरी गाड़ियों की तरह तैयार किया गया है । लंबाई चौड़ाई तथा ऊंचाई भी बढ़ाई गई साथ ही डेस्क बोर्ड का मॉडल ऑडी की तरह डिजाइन किया गया । उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मॉडल उपभोक्ताओं को रास आएगी । सांसद ने गाड़ी के अंदर बैठकर अंदर की स्थिति जानने का भी प्रयास किया । उद्घाटन के बाद सांसद ने कहा कि आरक्षण बिल पास होने से अब उन गरीब सामान्य वर्ग के छात्रों को विशेष फायदा मिलेगा जो धन के अभाव में आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते थे और पढ़ भी लिए तो उन्हें नौकरी नहीं मिल पाती थी ।




 यह आरक्षण नौकरी के साथ-साथ उच्च शैक्षिक संस्थानों में भी लागू होगा और खास बात यह है कि इस बिल के आने से अब तक लागू आरक्षण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा । कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि साबान अली, भाजपा नेता वरुण सिंह मोनू, छोटू शुक्ला, पंकज मिश्रा, ग्राम प्रधान महेश मिश्रा, के अलावा कंपनी की ओर से शैलेंद्र श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, शिवम, आसिफ, इमरान, आरिफ, अश्वनी, पारुल व अतिमा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे