Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दूसरे दिन भी जारी रहा आंगनवाडी कार्यकत्रियों का कलम बंद हड़ताल









सुनील उपाध्याय
बस्ती । आंगनवाडी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन द्वारा प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर 2 सूत्रीय मांगो को लेकर बुधवार 9  जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर कलम बंद हड़ताल करते हुये  प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। 






धरने को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि आंगनवाडी कार्यकत्रियों के साथ सरकार लगातार छल कर रही है। मांगे न मानी गई तो प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आन्दोलन को और धार दिया जायेगा। 




भेजे ज्ञापन में   आंगनवाडी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि को लागू किये जाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने की मांग शामिल है। 
इसी क्रम में सर्व सम्मत से आशा पाण्डेय को एसोसिएशन के जिला   उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। 
कलम बंद हड़ताल के दौरान ज्ञापन देते समय महामंत्री आशा देवी, चन्द्रकला, करूणा देवी, ऊषा देवी, विमला देवी, सोनी वरूण, सुनीता दूबे, जोडावती सिंह, आरती देवी, मंजू देवी, चन्द्रपति, ऊषा देवी, पुष्पा देवी, सुनीता चौधरी, भागवन्ती देवी, सुमन देवी, प्रर्मिला चौधरी, अनीता चौधरी, सुधा देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता पाल, बबिता सिंह, वंदना, सुधा पाण्डेय,  रंजना त्रिपाठी, विमला देवी, पूनम देवी, फूलमती, शैल कुमारी, प्रभावती, सरोजनी, सोमवती यादव, इशरतजहां, रामा देवी, प्रेमलता, इन्द्रकला, मीना देवी, प्रमिला वर्मा, राजमती चौधरी, शशिरानी चौधरी,  केे साथ ही अनेक आंगनवाड़ी कार्यकत्री शामिल रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे