Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक माननीय के संरक्षण में चल रहा था अवैध खनन का कारोबार









ऊपर से एक्शन के बाद हरकत में आई पुलिस, कब्जे में किए वाहन

तीन दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, बचाव में आई पुलिस और खनन विभाग



ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। बलरामपुर जिले की सरहद पर गोण्डा के इटियाथोक थाना क्षेत्र में सत्तापक्ष के एक माननीय के संरक्षण में किए जा रहे अवैध खनन पर को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरे एक ट्रक के साथ ही एक खाली ट्रक तथा खनन कर रही जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं तथा संरक्षणदाताओं में हड़कंप मच गया।





 हालांकि इस खेल में सत्तापक्ष के एक माननीय के जुड़े होने की भनक लगते ही पुलिस ने पैंतरा बदल दिया।






 अब इस मामले में लीपापोती की जा रही है। अपने बचाव में आई पुलिस का कहना है कि अवैध खनन की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गयी है। वहीं सवाल यह उठता है कि दो दिन पूर्व लायी गयी गाड़ियों के विरुद्ध अभी तक पुलिस ने कोई मामला क्यों नहीं दर्ज किया ? इस पर पुलिस खनन विभाग द्वारा मामले में जांच किये जाने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारियों और जवाबदेही से बच रही है।
    







गोण्डा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर राजा के करीब स्थित जंगल के पास बड़े पैमाने पर मिलीभगत कर अवैध खनन का कार्य लम्बे समय से होता आ रहा है, लेकिन पुलिस तथा जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे हुए था। ऊपर हुई शिकायत के बाद पुलिस सोमवार की रात मौके पर पहुंची और वहां मौजूद मिट्टी से भरे तथा एक खाली ट्रक व अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन को थाने ले आयी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही इनके संरक्षणदाता भी सकते में आ गए। 








बुधवार को इस मामले में इटियाथोक के नवागत प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा से कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर खनन अधिकारी जांच करेंगे। उनके द्वारा यदि मुकदमा लिखाने की कार्रवाई की गई, तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जाता है कि उक्त मिट्टी खनन का कार्य वर्षों से धड़ल्ले के साथ बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा के अनुसार पड़ोसी जिले बलरामपुर के एक माननीय के संरक्षण, पुलिस तथा खनन विभाग की मिलीभगत से उक्त धंधा बेरोकटोक चल रहा है। सूत्रों से मिली 






जानकारी के अनुसार इटियाथोक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंतपुर राजा में हो रहे अवैध खनन की मिट्टी बलरामपुर व श्रावस्ती जिले की सीमा तथा गोण्डा के इटियाथोक और खरगूपुर स्थित दर्जनों ईंट भट्ठों पर बड़े वाहनों से की जाती है। बताते हैं कि इस अवैध कारोबार में इलाकाई पुलिस के साथ ही खनन विभाग की भी संलिप्तता है। सूत्रों का कहना है कि मिट्टी खनन का यह गोरखधंधा एक माननीय के संरक्षण में फलफूल रहा है। यही वजह है कि सबके हाथ बंधे हुए हैं। इस प्रकरण में माननीय का नाम आने के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई से हाथ खड़े कर दिए हैं।
     







इस सम्बंध में इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर वर्मा ने बताया कि खनन विभाग इसकी जांच कर रहा है। यदि विभाग द्वारा तहरीर दी गई तो नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे