गोण्डा:बीते बुधवार के देर रात अज्ञात कारण से लगी आग से गृहस्थी के समान के समेत मवेशी जल कर मौत हो गयी और लगभग पैतीस हजार रुपये क्षति हुआ।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर के मजरे हतवा गांव निवासी चंदन कुमार पुत्र उग्गर के फूस के मकान में बीते मंगलवार के देर रात अज्ञात कारण से आग लग जाने के कारण कपडा,साईकिल,चारपाई,चार बकरियों की जल कर मौत हो गयी।आग लगने पर ग्रामीणो ने किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
बुधवार को हल्का लेखपाल रमेश चंद पान्डेय पीडित परिजन से मिल कर आगजनी से हुए क्षति का आंकलन किया।लेखपाल के अनुसार लगभग पैतीस हजार रुपये का नुकसान हुआ।जिसकी रिपोर्ट तहसीलदार मनकापुर महेन्द्र सिंह देकर अहेतुक राशि पीडित को दिलायी जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ