अखिलेश्वर तिवारी/राजेश द्विवेदी
बलरामपुर ।। रेहरा बाजार ।। विकासखंड रेहरा बाजार अंतर्गत बी0 पी0 एस इण्टर कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को स्व0 नीरज सिंह स्मारक कैनवास मण्डल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । मण्डलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मण्डल की कई टीमें प्रतिभाग कर रही है ।
जानकारी के अनुसार रविवार को क्रिकेट टूर्नामेन्ट की शुरुआत मुख्य अतिथि परवेज़ उमर पूर्व बसपा प्रत्याशी उतरौला विधानसभा के द्वारा फीता काटकर किया गया । एलेवन बॉयज क्रिकेट क्लब के सदस्य रूपेश श्रीवास्तव, डा इमरान व अशलम कादरी ने कहा कि इतने बड़े मण्डल स्तरीय टूर्नामेन्ट का आयोजन सभी के सहयोग के बिना असम्भव है ।
सभी के सहयोग से टूर्नामेन्ट 20 जनवरी से आयोजित कर 2 फरवरी को समाप्त होगा । टूर्नामेंट के पहले दिन सहारा क्रिकेट क्लब झिलाही और प्रिंस इलेवन क्रिकेट क्लब दतौली के बीच टूर्नामेन्ट का पहला मुकाबला खेला गया जिसमें सहारा इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर के मैच में 57 रन बनाकर पूरी टीम ऑलआउट हो गई जबाब में प्रिंश इलेवन ने 58 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया ।
इस मैच के अम्पायर रूपेश श्रीवास्तव और सुधीर सिंह , स्कोरर अनुराग सिंह और कमेंटेटर शानू सिंह, शुभम पन्त रहे ।आज के मैच का मैन ऑफ द मैच मेहरबान को दिया गया जिन्होंने 26 रन बनाकर तीन विकेट हासिल किया ।टूर्नामेन्ट आयोजन के दौरान सी बी सिंह पूर्व प्रधान रुधौली, पप्पू सिंह पूर्व प्रधान अहिरौली, सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी प्रधानाचार्य बी पी एस इण्टर कॉलेज, दिनेश सिंह प्रधान प्रतिनिधि भैरवा, मोनू सिंह, मनोज दुबे, पिंकू सिंह भाजपा नेता, अब्दुल मुतीन प्रधान ओवरीडीह, डॉ मुकेश सिंह, पुरषोत्तम पांडेय , रघुनाथ सिंह, फखरुद्दीन प्रधान ईटई रामपुर, अनिल कुमार सिंह अन्नी सिंह,पवन सोनी जिलाध्यक्ष मानवाधिकार मिशन बलरामपुर,नान्हू यादव, समीर सिंह राजा, पप्पू सोनी, माता प्रसाद सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ