अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय तुलसी पार्क स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन तुलसीपार्क मे किसान मोर्चा की बैठक शंकर सिंह के अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई।
जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने किसान कुम्भ में होने वाले आगामी कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए कहा कि गेहूं उत्पाद बढ़ाने के लिए रुपया 3260 प्रति कुंतल वाला गेम बीज केवल 1320 प्रति कुंटल में मिलेगा ।सिंचाई में परेशानी से बचाने के लिए 70% सब्सिडी पर 10 हजार सौर ऊर्जा पंप 15 वर्षों में पहली बार किसानों से 37 लाख में टूटन ज्यादा गेहूं खरीदा गया ।
पत्तेदार भूमिहीनों के लिए अपनी कृषि भूमि वह जो 15 साल के लिए दे सकेंगे 35 साल बाद सरजू नहर परियोजना से 8 जिलों में पहली बार पानी मिला । योजना 2019 में सरकार पूरा करेगी । गन्ना किसानों के पिछले बकाया के लिए 25000 करोड़ नए बकाया के लिए ।
16000 करोड रुपए दिए 27000 करोड़ दिए 80000 करो रुपए की सब्सिडी डीबीटी द्वारा दी गई किसानों को 1लाख 75 हजार 482 मीट्रिक टन यूरिया खाद की उपलब्धता आलू किसानों को राहत देने हेतु आलू का समर्थन मूल्य 4. 87 प्रति कुंटल तय किया गया बुंदेलखंड क्षेत्र में 3007 तालाबों का निर्माण कराया जाए । 90300 बोरिंग के माध्यम से 1.86 लाख हेक्टेयर में अधिक सिंचाई क्षमता का विकास किया गया प्रदेश में आज तक 16.27 लाख रुपए के किसान क्रेडिट कार्डों का वितरण किया गया ऐसे ही केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों में योजनाओं कार्यक्रम लागू किए गए किसान मोर्चा को मंगलवार और बूथ स्तर पर गठित करके योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान किसान मोर्चा को लेना है बैठक में जिला महामंत्री राघवराम पांडेय उपाध्यक्ष नरेश सिंह मंडल अध्यक्ष अभिषेक , राजेन्द्र , राम उग्गर सहित समस्त मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ