ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के लोनावा गांव में बीती रात पीर मोहम्मद के फूस के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें जलकर तीन बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक गाय व बछड़ा के साथ ही गृहस्वामी भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि शनिवार व रविवार की रात गोण्डा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के लोनावा दरगाह गांव निवासी छोटकऊ शाह के छप्पर के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गयी। आग की चपेट में आकर 3 बकरियां जल गयीं तथा एक गाय व बछड़ा के साथ ही गृह स्वामी छोटकऊ भी जलने से घायल हो गया।
आग लगने का कारण अज्ञात बताया जाता है। पीड़ित ने बताया कि घर में रखे अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। आगजनी की इस घटना में करीब पचास हजार रुपए का नुकसान बताया जाता है। लोनावा के ग्राम प्रधान लाईक अहमद ने क्षेत्रीय लेखपाल को आग लगने की सूचना दी है, जिससे नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा सके।
इस सम्बंध में खरगूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें आगजनी की घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ