अमरजीत सिंह
वीडियो बनानें पर दरोगा ने छीना मोबाइल और ले गए थाने
अयोध्या ब्यूरो।पारंगत थाना अन्तर्गत तिवारी का पुरवा मजरें मैरामऊ में शनिवार को पटरंगा थाना के दरोगा की दबंगई खुलेआम नजर आई।जिसनें एक महिला को आपत्तिजनक शब्द भी कहे व दर्जनों ग्रामीणों व राजस्व टीम के सामनें अभद्रता की व मारनें को दौड़ें ।वही वीडियो बनाने पर दरोगा मोबाइल फोन छीन लिया और दौड़ा दौड़ा कर मारा।जिसकी शिकायत महिला ने सीओ रूदौली से किया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को पटरंगा थाना में समाधान दिवस था।जहां सें तिवारी का पुरवा मजरे मैरामऊ के लिये पुलिस व राजस्व की टीम रवाना की गयी।जिसमें कोयली व गया प्रसाद की खेत का नाप होना था ।मौके पर कोयली पक्ष के सदस्य थे लेकिन गया प्रसाद के पक्ष का कोई नही था और राजस्व की टीम ने खेत नापनें का कार्य शुरू कर दिया ।जिसकी जानकारी गया प्रसाद की बहू सरोज को हुई तो उसने मौके पर जाकर कहा की हमारे पति हमारे घर के सदस्य नहीं जब आ जाये तो नाप कीजिए वैसें ही हमारा खेत कम है और साहब तुमने और निकाल दिया है।
इस पर दरोगा राम आशीष ने महिला से अभद्रता पर उतारू हो गये और गन्दी गन्दी गालियां देना शुरू कर दियें और कई बार महिला को मारनें के लिये भी दौड़े इस पर महिला का भाई सरजू प्रसाद आ गया जिसनें वीडियों बनाना शुरू कर दिया यह देख दरोगा ने मोबाइल फोन छीन लिया और उसको मारनें लगें जब लेखपाल ने डण्डा ले लिया तो खेत में पड़ें ढीलों सें दौड़ा दौड़ा कर मारा और मोबाइल फोन को भी छीन कर साथ में लेकर थाने चले गये।जिससे महिला ने दरोगा द्दारा की गयी अभद्रता,आपत्ति जनक शब्द व मारनें की शिकायत रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव व सीओ रूदौली से किया है।
इस घटना के बावत सीओ रूदौली अमर सिहं से बात की गयी तो उन्होने बताया कि मामलें की जांच करवा कर आरोपी दरोगा के विरूद्द कार्य़वाही की जाएगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ