Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Balrampur:बजाज चीनी मिल से पीड़ित गन्ना किसान ने अपने गन्ने की फसल में लगाई आग











अखिलेश्वर तिवारी/रामपाल यादव
शीघ्र गन्ने का भुगतान ना होने पर पूरी फसल जलाने का दिया चेतावनी
बलरामपुर गैसडी ।। गन्ना समिति तुलसीपुर के अनतर्गत गन्ना क्रय केंद्र बेनीनगर व विजयनगर के गन्ना किसान गन्ना मूल्य भुगतान न मिल पाने से उग्र व आक्रोशित हैं ।





गन्ना मूल्य का  भुगतान बजाज चीनी मिल से न मिलने के कारण विजयनगर निवासी आक्रोशित गन्ना किसान मुन्नू पुत्र अयोध्या ने अपने ही खेत में खड़े गन्ने की फसल में रविवार को दिन के अपराह्न करीब तीन बजे आग लगा दिया जिससे तीन बीघा गन्ना जलकर खाक हो गया है ।
चीनी मिल द्वारा भुगतान न मिलने से आहत  किसान मुन्नू ने अवशेष 12 बीघा गन्ना भी फूंक देने की चेतावनी दी है।





 हालाँकि मार्ग से गुजर रहे  ईश्वर चन्द , कृष्ण कुमार चौधरी , दिलीप कुमार , पप्पू , मानबहादुर ,स्वामीनाथ , शाहिद सहित कई राहगीरों ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया।  जल रहा गन्ना फसल को बुझा लिया । आर्थिक परेशानी से जूझ रहे किसान ने सब्र का बाँध टूटने पर गन्ना जलाने के लिए मजबूर होने की बात कही है ।




 बजाज चीनी मिल इटई मैदा पर  विजयनगर व बेनीनगर के गन्ना किसानों का सात सौ करोड़ रूपया भुगतान न होने का आरोप है । भुगतान न होने से परेशान किसान हड़ताल पर दस दिनों से डटे हैं । विजयनगर गन्ना क्रय केंद्र के पीछे किसान मुन्नू पुत्र अयोध्या का खेत है। मुन्नू ने बताया कि इस वर्ष लगभग 18 बीघा गन्ना फसल की बोआई की थी । परिवार में कमाई का अन्य कोई जरिया भी नहींं है । अब तक करीब 12 गन्ना पर्ची की तौल क्रय केंद्र विजयनगर पर किया गया है । बजाज चीनी मिल इटई मैदा द्वारा एक भी पर्ची का भुगतान नहीं किया गया है ।





 मुन्नू ने बताया कि दस दिनों से गन्ना केंद्र पर तौल नही हो रहा है । क्षेत्रर के किसान हड़ताल पर हैं । पैसा न मिलने से गेहूँँ की बुवाई प्रभावित हो चुकी है तथा किसानों का अन्य खर्च पूरा नही हो रहा है । बजाज चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना प्रेम शंकर चतुर्वेदी ने मिल के एक कर्मचारी के माध्यम से किसानों का मूल्य भुगतान फरवरी माह से कराने का लिखित आश्वासन भी भेजवाया  है । लेकिन आक्रोशित किसान बिना भुगतान पाये मानने को तैयार नही हैं । दस दिनों से हड़ताल जारी है और शासन व प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे