Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Balrampur:ब्राह्मण महासम्मेलन में ब्रह्म समाज की एकता वास उत्थान पर की गई चर्चा









अखिलेश्वर तिवारी 
अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति द्वारा किया गया आयोजन
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के धुसाह स्थित समय माता मंदिर परिसर में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति द्वारा खिचड़ी सह भोज एवं ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी द्वारा कराया गया ।




 समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के अथक प्रयास से ब्राह्मण महासम्मेलन व सह भोज कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ । कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए तमाम अतिथियों व स्थानीय ब्राह्मण वक्ताओं द्वारा ब्रह्म समाज की एकता एवं उत्थान पर बृहद रूप से चर्चा की गई । सभी वक्ताओं ने समाज को एकजुट होकर आदि काल से चली आ रही ब्राह्मण समाज के महत्व को बरकरार रखने का आवाहन किया गया । 

              


जानकारी के अनुसार प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से आए वक्ताओं ने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर ब्राह्मण समाज के महत्व के विषय में प्रकाश डाला । सभी का कहना था कि ब्राह्मण समाज के सहयोग के बगैर कोई भी सरकार नहीं बन सकती है । सरकारों के बनने में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका होती है । इसके बावजूद भी इस समाज के लिए कोई भी सरकारें सकारात्मक कार्य नहीं करती । यह भी माना गया कि हमारे समाज के जो नेता जिन्हें हमने चुनकर संसद व सदन में भेजा वह भी अपने समाज के लिए आवाज बुलंद नहीं किए ।




 शायद उसी का नतीजा है कि ब्राह्मण समाज के लोग विशेषकर युवा पीढ़ी तमाम क्षेत्रों में योग्यता रखने के बावजूद भी उचित स्थान नहीं पा रहे हैं । वक्ताओं द्वारा अपील की गई की हमारे समाज के जो भी लोग चाहे जिस पद पर हों वहां पर मौजूद अपने अधिकारों के अनुरूप यथासंभव अपने समाज के लोगों के लिए कार्य अवश्य करें तभी हमें हमारी खोई हुई गरिमा वापस मिलेगी । 




वक्ताओं में प्रमुख रूप से प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा कृष्णा देव मिश्र, मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडे, अति विशिष्ट अतिथि समिति के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी ऋषभ मिश्रा "आजाद", विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ नितिन शर्मा व उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी के अलावा मनीष ओझा, श्रीमती रंजना पांडे, बाबा सेतुबंध तिवारी, तुलसीस दुबे, अशोक तिवारी, राकेश मिश्रा, पंडित रास बिहारी मिश्रा व ज्ञान सागर पाठक शामिल थे जिन्होंने अपने संबोधन में ब्राह्मण एकता पर बल देते हुए एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की ।



 प्रदेश अध्यक्ष डॉ नितिन शर्मा ने तो अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई ब्राह्मण दूसरे ब्राह्मण का सहयोग नहीं कर सकता है तो उसका विरोध भी ना करें । ऐसा करके वह सहयोग ही माना जाएगा । जिला अध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि समिति का उद्देश्य ब्राह्मण एकता के साथ-साथ गरीब ब्राह्मणों की लड़कियों की शादी कराना, गरीब ब्राह्मण के बच्चों की शिक्षा व किताबों को उपलब्ध कराना, गरीब ब्राह्मण के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के अन्याय हेतु लड़ाई लड़ना व उनका सहयोग करना तथा हर गरीब ब्राह्मण का आर्थिक सामाजिक व मानसिक रुप से सहयोग करना है । सम्मेलन में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे