Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Balrampur:स्वर्ण व कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने लहराया परचम










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। आगरा में चल रहे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर के खिलाड़ियों ने प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए प्रदेश की झोली में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक आज दिया है । जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण तथा एक कांस्य पदक जीतकर एक ओर जहां पूरे जिले का नाम रोशन किया है वहीं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है ।

               


जनपद बलरामपुर में खिलाड़ियों के प्रशिक्षक जियाउल हसमत ने बताया कि जनपद बलरामपुर के 11 खिलाड़ियों ने प्रदेश टीम में अपनी जगह बनाई थी, जो आगरा में हो रहे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों ने आज दो स्वर्ण पदक तथा एक कांस्य पदक जीता है । उन्होंने बताया कि सोनम आनंद व संचिता शुक्ला ने स्वर्ण पदक तथा अनिरुद्ध ने कांस्य पदक अर्जित किया है । 




प्रतियोगिता में अच्छी शुरुआत के लिए  पूरे टीम में खुशी की लहर  दौड़ गई है साथी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अच्छी शुरुआत करने पर तीनो खिलाड़ियों के बधाई दिए । आज शुरुआत में ही दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक बलरामपुर के खिलाड़ियों ने प्रदेश के लिए अर्जित किया है । स्वर्ण तथा कांस्य पदक प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए अर्जित करके जिले के खिलाड़ियों ने जनपद का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है जिसके लिए सभी खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी जा रही हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे