शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है देश में 70% युवा मतदाता है और युवा ही किसी भी चुनाव के जरिए देश की दशा एवं दिशा बदल सकता है ! 21 वी शताब्दी के भारत निर्माण के लिए कांग्रेस का सपना युवा ही साकार कर सकते ! उक्त बातें संसदीय कार्यालय पर रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कही !
उन्होंने कहा कि आज देश में क्रांतिकारी परिवर्तन विकास तथा राष्ट्रीय एवं सामाजिक सरोकार युवाओं के आगे बढ़कर में जिम्मेदारियों को संभालने से ही पूरा हो सकता है ! उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को मताधिकार प्रदान कर पहले ही दूरदर्शिता साबित कर रखा है कि भारत का नेतृत्व युवाओं की सोच एवं समर्पण में ही निहित है !
इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में सिर्फ सियासी नारायण भाषण देकर युवाओं को धोखे में रखा अब युवाओं की बारी है कि युवा अपने एकजुटता से बेरोजगारी के खिलाफ मोदी सरकार को सबक सिखाएं ! सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यूथ कांग्रेस ने सदैव युवा भारत के एजेंडे को प्राथमिकता देते हुए भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ अपना मिशन मजबूती से रखा !
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में अगली सरकार के लिए संकल्प वध्द है! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य इरफान अली यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष सिंह नागेंद्र पांडे नीरज अग्रहरी अमित दुबे सुधीर तिवारी अमृतसर अभिषेक मिश्रा मुजम्मिल हुसैन ओपी पाल प्रवीण पांडे कपिल ओझा सुधीर शर्मा रवि दुबे पुनीत ओझा राकेश सिंह राज कुमार यादव रामपाल प्रधान शंकर प्रजापति विनोद प्रजापति शिवम यादव प्रदीप सिंह शिव बहादुर घनश्याम संगम लाल पटेल सुशील सिंह नूर आलम हनी सिंह दुष्यंत सिंह पप्पू तिवारी बीनू सिंह नवीन प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ! कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह का कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ 51 किलो का माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ