शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हंड्रेड डायल पुलिस ने सभी घायलों को इलाज है आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गई ! जानकारी के अनुसार जनपद के देवसरा थाना क्षेत्र के गोहानी गांव निवासी विजय वर्मा 33 संगीता पत्नी विजय वर्मा 30 व उनका बेटा गौरव दास तथा झूसी चमन गंज निवासी सुषमा 35 तथा लक्ष्मी मौर्य 40 सहित आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए !
जानकारी के अनुसार रविवार को बस पे सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे कि रास्ते में नगर कोतवाली के सरायसागर गांव के पास प्रयागराज अयोध्या हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक और बस में टक्कर हो गई। प्रतापगढ़ से सवारियो से भरी बस प्रयागराज को जा रही थी कि महज पांच किमी बाद ही हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ओर जहा ट्रक आनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खाई में चली गई तो वही बस सड़क पर घूमकर आड़ी तिरछी हो गई।
हादसे में बस सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए और चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोग दौड़कर बचाव कार्य मे जुट गए। तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुची पुलिस और एम्बुलेंस से स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा सभी घायल का इलाज चल रहा है। सभी यात्री प्रयागराज जा रहे थे। हादसे में चार महिला, दो बच्चे समेत आठ लोग घायल हुए है। बता दे कि कल स्नान का पर्व होने के चलते लोग आज से ही स्नान और मन्नतों को पूरा करने प्रयागराज को रवाना हुए थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ