Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Pratapgadh:मांगों को लेकर एनएचएम संघ के विशाल धरना एवं प्रदर्शन की तिथि निर्धारित










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! एनएचएम संघ अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 21 जनवरी को सीएमओ कार्यालय परिसर पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी ! उक्त जानकारी संघ के अध्यक्ष सीएम शुक्ला ने देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व से स्वास्थ्य मिशन निदेशक से हुई वार्ता के बाद लिए गए समय  बीत जाने के बाद भी मांगो पर अमल नहीं किया गया जिसको लेकर समूचे प्रदेश के एनएचएम संघ कर्मचारी में आक्रोश है ! 






 उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 21 जनवरी को सीएमओ कार्यालय परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसमें समस्त जिले के संविदा कर्मचारी आशा मौजूद रहेंगे ! वहीं दूसरी ओर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ भवन में परिषद के जिला मंत्री डॉक्टर एसबी  शुक्ला के अध्यक्षता में हुई ! बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार एनएचएम संविदा कर्मचारियों द्वारा 21 जनवरी से प्रस्तावित हड़ताल का नैतिक समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया गया ! बैठक में डॉ एसबी शुक्ला ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध विरोध एंव बहिष्कार किया जा रहा है ! 





राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद इनकी मांगों का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार से मांग करती है कि समय रहते यदि एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगे न मानी गई तो  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सभी संबंध संगठनों एनएचएम संविदा कर्मचारियों के साथ आंदोलन में शामिल हो जाएंगे जिसमें हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित हो सकती है !




 बैठक में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद सुरेश पांडे सिंचाई संघ से फतेह बहादुर सिंह डिप्लोमा फार्मासिस्ट से डॉक्टर राकेश यादव नेत्र परीक्षण अधिकारी संघ से सुनील कुमार राय वाहन चालक संघ से श्रीकांत मिश्र नर्सेज संघ की श्रीमती उषा तिवारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ विजय यादव राम श्रीमन शुक्ला संविदा कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद प्रतापगढ़ से समर्थन का पत्र का  21 जनवरी को शासन-प्रशासन व संबंधित को दे दिया जाएगा !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे