Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Pratapgadh:अवैध तमंचे के साथ दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ !  जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध असलहा के साथ दो शातिर को गिरफ्तार करने का दावा किया है ! जानकारी के अनुसार जनपद के थाना आसपुर देवसरा पुलिस टीम ने आसपुर देवसरा थाना के विक्रम पट्टी निवासी शिवम सिंह को  मुखबीर खास की सूचना पर तेलियानी पुलिया की तरफ आते समय गिरफ्त में ले लिया !





 तलाशी के दौरान तमंचा व खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बिना नंबर के बरामद किया है ! पुलिस ने बताया कि कडाई से की गई पूछताछ में शिवम ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है इससे हम लोग अपराध कारित करते हैं !





वहीं दूसरी ओर नगर कोतवाली पुलिस टीम ने रंगदारी मांगने वाले शातिर को अवैध तमंचे के साथ नगर कोतवाली के पावर हाउस गेट के पास से गिरफ्तार किया है ! जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मालियानि टोला प्रतापगढ़ सिटी निवासी राजकुमार मौर्य को मुखबिर की सूचना पर पावर हाउस गेट के पास से गिरफ्तार कर तलाशी के दौरान तमंचा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया है !
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे