डॉ ओपी भारती
गोण्डा: अयोध्या हाइवे पर सोमवर की तड़के सुबह एक बड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक व खलासी सहित अन्य लोग बाल - बाल बच गए।
घटना सोमवार की तड़के सुबह लगभग 5 बजे की है, ट्रक गाज़ियाबाद से परचून का सामान लादकर बिहार के नरकटियागंज जा रही थी कि गोंडा - अयोध्या हाइवे पर राजा सगरा स्थिति जनता होटल के पास बैलेन्स बिगड़ जाने से अनियंत्रित होकर हाइवे के बीच मे ही पलट गई। ट्रक पर ड्राइवर कल्लू हुसैन निवासी मुड़िया भीखम थाना बेलारी जिला मुरादाबाद तथा जुल्फिकार निवासी ग्राम करनपुर थाना मुण्डा पांडेय जिला मुरादाबाद सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। ट्रक पलटने से आवागमन अवरुद्ध हो गया।
सड़क के दोनों तरफ दूर तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम से निपटने के लिए थानाध्यक्ष वजीरगंज मनोज कुमार सिंह ने गाड़ियों का रोड डाइबर्जन कराया। डाइबर्जन नवाबगंज से मनकापुर होते हुए दर्जीकुंवा के रास्ते पर कराया गया। सूचना पर पहुँची वजीरगंज पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद ट्रक को खाली करा कर रास्ता खुलवाया।मौके पर चौकी इंचार्ज डुमरियाडीह रामप्रकाश, दारोगा चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए मौके पर डटे रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ