Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

gonda:पूर्व मंत्री योगेश सिंह ने महाविद्यालय की रखी आधारशिला









मोहम्मद इरफान
करनैलगंज, गोण्डा। सोमवार को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह अपनी पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी सिंह तथा पुत्र देवेश प्रताप सिंह के साथ ग्राम पारा की बाग में पहुंचे और वहां पहले से ही पंडित अवधराज तिवारी उर्फ पप्पू के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे।






 सबके पहुंचते ही भूमि पूजन की तैयारी होने लगी। करीब एक घन्टे से अधिक समय तक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन अर्चन का कार्य हुआ। उसके बाद पूर्व मंत्री ने उमेश्वर प्रताप सिंह स्मारक महाविद्यालय का शिलान्यास किया। 
      






उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये बाहर जाना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय की स्थापना करने का मन में विचार आया था, जो आज साकार हुआ। डॉ0 डीपी सिंह, पूर्व नपाप अध्यक्ष शमीम अहमद उर्फ अच्छन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष करनैलगंज, जगपाल सिंह, फहीम अहमद पप्पू जिलाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, गणेश पांडेय, हेमंत सिंह सहित कई अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। इस मौके पर अवधेश राठौर, गिरिजा शंकर सिंह, बेनी यादव, गणेश पांडेय, आवेश रायनी, अकबाल रजा कुरैशी एवं तीरथराम यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे