सुनील उपाध्याय
बस्ती । आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसियेशन उ.प्र. के बैनर तले कोटेदारों ने पूर्ति निरीक्षक को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर उन पर कार्यवाही की मांग किया है।
पूर्ति निरीक्षक पंकज शाही को सौपे गये ज्ञापन में अन्य प्रदेशों की भांति प्रति कुन्तल राशन का लाभांश दिये जाने, 25 से 30 हजार रूपये माहवार मानदेय दिये जाने, साल 2001 से अब तक एपीएल, बीपीएल, अन्त्योदय तथा एमडीएम का बकाया भाड़ा भुगतान किये जाने, मृतक आश्रितों को दुकाने आवंटित किये जाने, कोटेदारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों की जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने, दुकानों की जांच मार्केंटग इंसपेक्टर को न सौपने तथा मशीनों के ढंग से काम न करने की दिशा में मैनुअल वितरण किये जाने का आदेश दिये जाने की मागें प्रमुखता से उठायी गयी हैं।
जिलाध्यक्ष विनोद के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पूर्ति कार्यालय पर इकट्ठा कोटेदारों से त्रुटिपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। शिवशंकर मिश्र, चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश राय, रामराज चौधरी, दयाशंकर, अमरजीत सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, अंगद, अमरनाथ, अनिल कुमार सिंह मो. करीम सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ