अखिलेश्वर तिवारी
पेंशन बहाल ना किया गया तो होगा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
बलरामपुर ।। राज्य कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाली की मांग अब और तेजी पकड़ती जा रही है । आज कलक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में शिक्षकों तथा राज्य कर्मचारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन करके अपनी मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगाए ।
जॉइंट संघर्ष समिति के नेताओं का कहना था कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती तब तक हमारी मांगे व प्रदर्शन जारी रहेगा । यदि 12 फरवरी तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया जाएगा ।
इस आंदोलन में परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षक तथा विभिन्न विभागों में तैनात राज्य कर्मचारी सम्मिलित हो रहे हैं । शिक्षक संघ के नेता ज्ञान सागर पाठक ने कहा के यदि पुराने पेंशन को सरकार बहाल नहीं करती है तो आगामी लोकसभा चुनाव का हम लोग बहिष्कार करेंगे और इसका खामियाजा मोदी सरकार को भुगतना पड़ेगा ।
कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक आर सी उपाध्याय ने कहा कि सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया था कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया जाएगा ।यूपी में भाजपा की सरकार बन गई परंतु पुरानी पेंशन की समस्या का निस्तारण अभी तक नहीं किया गया है ।
उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए । कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी धरने पर बैठे रहे । जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि यह मामला शासन स्तर का है इस पर निर्णय सरकार को करना है इसलिए हम इनकी मांग को शासन तक अग्रसारित कर दिए हैं ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ