Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

basti:मायावती पर अभद्र टिप्पणी से भड़के सपाई, फूंका भाजपा विधायक साधना सिंह का पुतला










सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी किये जाने को लेकर सोमवार को सपा- बसपा नेताओं का गुस्सा भड़क गया। रोडवेज स्थित नेहरू तिराहे पर समाजवादी यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष मो. आमिर खान के नेतृत्व में सपा- बसपा नेताओं ने साधना सिंह का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। 






सपा नेता मो. आमिर खान ने कहा कि गठबंधन से भाजपा के अनेक नेता, सांसद, विधायक डर गये हैं और वे अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मांग किया कि साधना सिंह अपने टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। कहा कि मतदाता ऐसे टिप्पणियों से मन बदलने वाले नही है। आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी से भाजपा का सफाया हो जायेगा। 





भाजपा विधायक साधना सिंह का पुतला फूंकने के दौरान सपा बस्ती सदर विधानसभाध्यक्ष मो. सलीम, राम सिंह यादव, रवि यादव, अनस अंसारी, साकेत यादव, चिन्टू, बलवंत, रहमत अली, आमिष खान, जावेद के साथ ही  समाजवादी यूथ बिग्रेड के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे