Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

basti:स्वास्थ्य संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर: परेशान रहे मरीज








सुनील उपाध्याय 
बस्ती ।  4 सूत्रीय मांगो को लेकर उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को स्वास्थ्य संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। हड़ताल के कारण जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, ओपेक चिकित्सालय कैली, टी.बी. हास्पिटल के साथ ही सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीज परेशान रहे और काम काज पर बुरा असर पड़ा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अफजल हुसेन, महामंत्री डा. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में हुये कार्य बहिष्कार में बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों ने हिस्सा लिया। मांगे न माने जाने के कारण कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहेगा। 






कार्यकारी जिलाध्यक्ष अफजल हुसेन ने कहा कि  समान कार्य के लिये समान वेतन एवं विशिष्ट सेवा नीति लागू करने, आउट सोर्सिंग, ठेका प्रथा पर रोक लगाने, संविदा कर्मियों के स्थायी समायोजन किये जाने हेतु नवीन पद सृजित करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण कड़ी आशा को एक निश्चित मानदेय न्यूनतम 10 हजार रूपये मासिक दिये जाने आदि की मांग को लेकर चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन किया जा रहा है। अनेकों आन्दोलन, चेतावनी, ज्ञापन के बाद भी सरकार ने उसे संज्ञान में नहीं लिया ऐसे में कार्य बहिष्कार प्रदेश नेतृत्व के निर्णय तक जारी रहेगा। 
संघ के महामंत्री डा. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य संविदाकर्मी अपनी मांगो को लेकर आन्दोलित है किन्तु सरकार और जिम्मेदार अधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हुये हैं। अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार विवशता में लिया गया निर्णय है। 






कार्य बहिष्कार  में डा. वी.पी. चौरसिया, डा. प्रदीप शुक्ल, डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा. शिव विशाल सिंह, डा. संगीता,  डा. राम प्रकाश, डा. धर्मेन्द्र  चौधरी, शिव भूषण श्रीवास्तव, डा. अजय श्रीवास्तव, डा. आमिष कुमार, राहुल श्रीवास्तव,  डा. नफीस खान, शिव भूषण श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र यादव, गौहर अली, अरविन्द कुमार, सत्येन्द्र यादव, अवनीश श्रीवास्तव, सईद अहमद, यादवेन्द्र यादव, शिवशंकर, अमित गुप्ता, डा. संजय, डा. प्रवीन, डा. वर्षा, डा. यास्मीन, डा. प्रभाकर श्रीवास्तव, बदरे आलम, अखिलेश चतुर्वेदी, मनोज बरनवाल, दुर्गेश उपाध्याय, वीरेन्द्र चौधरी, गिरीश गुप्ता, अशरफ अली, डा. प्रमोद शर्मा, बबिता चौधरी, अनीता शुक्ल, डा. अजय कुमार, विवेक कुमार, हरीश कुमार, आलोक त्रिपाठी,  विष्णु यादव के साथ ही अनेक संविदा  स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे