Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

gonda:वजीरगंज पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल









डॉ ओपी भारती 

गोण्डा:वजीरगंज में  मोबाइल की दूकान में रोशनदान तोड़ कर शुक्रवार/शनिवार की रात में चोरी किये गये लैपटॉप सहित अन्य सामानों को पुलिस ने एक आरोपी के पास से बरामद कर उसे जेल रवाना कर दिया है।चोरी की रिपोर्ट 19 जनवरी को अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई थी।







थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंझारा के सुखराम गुप्त की गावं के ही बाजार में मोबाइल की दूकान है।दूकान में 18/19 की रात में रोशनदान तोड़ कर चोरी हुई थी।21 जनवरी की सुबह 7.30 बजे सूचना के आधार पर एस आई प्रतीक पांडेय,जीतेन्द्र कुमार व आरक्षी अरुण कुमार ने रजनीश निवासी मंझारा को चंदापुर मंझारा मोड़ पर पिठ्ठूबैग के साथ पकड़ा।





तलाशी लेने पर उसमें से चोरी का लैपटॉप,कैमरा,डिस्क,5 मोबाइल,मोबाइल की बैटरियां,चार ब्लूटूथ ईयरफोन,कैमरा केबल आदि बरामद किया।आरोपी को जेल रवाना किया गया है व उसके फरार साथी विशाल गुप्त की तलाश की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे