ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सोमवार को झंझरी क्षेत्र के सभी गांवों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आंंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएंं शामिल हुईं।
विकास खण्ड झंझरी क्षेत्र के बुधई पुरवा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें आंंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा बहुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जागरूकता रैली में गांव के लोगों के साथ ही महिलाएं और बालिकाएं भी शामिल हुईं। इस मौके पर 'बेटी अपने देश की शान, इसका करो नहीं अपमान।' बेटी का है रूप अनेक, इसको सदा करो स्नेह' जैसे नारे से क्षेत्र गुंजायमान रहा।
कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से लोगों को बेटी पढ़ाने व बचाने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। इसके साथ ही गांवों में गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें बेटियों द्वारा समाज के लिए किए जा रहे महान कार्यों को गिनाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।
गिर्द गोण्डा आंगनबाड़ी केन्द्र बुधई पुरवा के बूथ संख्या 3, 10 व 11 पर कार्यकत्री किरन, उज़मा खान और रजिया खातून की अगुवाई में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया और रैली निकालकर जागरूक किया गया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ