Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ayodhya:अयोध्या के साईं दाता कुटिया के निकट हत्याकर फेकी गई चौकीदार की लाश










अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। कोतवाली नगर अंतर्गत साईं दाता कुटिया के निकट एक व्यक्ति की लाश मिली। उसकी पुष्टि  जिला महिला चिकित्सालय के एक चौकीदार शिव शंकर यादव के रुप में हुई है ।मिली जानकारी के अनुसार शिव शंकर यादव पुत्र पंचम लाल यादव आयु 55 वर्ष निवासी मग्गू जलालपुर कोतवाली बीकापुर    जिला अयोध्या का रहने वाला था। 







कल शाम जिला महिला चिकित्सालय आवासीय कॉलोनी से निकला था, जो कि रात्रि वापस ना आने पर उसके  पुत्रियों द्वारा आसपास पूछताछ शुरू की परंतु जानकारी ना होने पर परिजनों द्वारा तलाश शुरू की गई।प्रात:काल चौकी फतेहगंज क्षेत्र के साईं दाता कुटिया के निकट रस्सी से गला कसे होने के निशान  लाश मिली। जिसे पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय लाकर आज 11:05 पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों द्वारा शव की पहचान शिव शंकर यादव के रूप में की गई। पुलिस द्वारा पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है ।





बताते चलें कि इसी तरह कोतवाली नगर क्षेत्र में फतेहगंज चौकी क्षेत्र में  16 नवंबर को खिड़की अली मोहल्ले के युवक की भी इसी तरह ही हत्या कर राजकीय इंटर कॉलेज गेट के पास फेक दिया गया था। इसी तरह फिर  हत्यारों द्वारा हत्या कर साईं दाता कुटिया के निकट ठीक ही इसी तरह  जिला महिला चिकित्सालय के चौकीदार की हत्या कर शव को फेक दिया गया ।वही इसी तरह शहर में  हत्याओं की वारदात बढ़ती जा रही है। अब यह देखना है कि पुलिस इन दोनों हत्याओं का कब तक पर्दाफाश कर पाती है। बहरहाल इस घटना से लोगो में दहशत व्याप्त हो गए गई।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे