Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Pratapgarh:स्वास्थ्य संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी रहने से प्रभावित नजर आई स्वास्थ्य सेवाएं









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ  द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में तैनात समस्त संविदा कर्मचारी एवं आशा बहुओं की हड़ताल अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रखें ! स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से समूचे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं डगमगाती नजर आ रही है ! 






बता दें कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर समूचे जनपद के स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी व आशा बहुएं एकजुट होकर सीएमओ कार्यालय पर न्यायोचित चार सूत्रीय जायज लम्बित माँगों सामान कार्य सामान वेतन विशिष्ट सेवा नीति नियमितीकरण एवं  आउटसोर्सिंग से भर्ती पर रोक  आशा को सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर व मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद मांगों पर अमल न किए जाने के विरोध में संघ के अध्यक्ष सीएम शुक्ला के अगुवाई में अपनी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रखें है ! 






संविदा कर्मियों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा ! यदि शीघ्र मांगों पर अमल न किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा ! सीएमओ कार्यालय पर आयोजित धरने के दूसरे दिन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री डॉ एस बी शुक्ला व परिषद के  अध्यक्ष राजेश मोहन मंत्री रामाशंकर तिवारी तथा आईएलए के महामंत्री निर्भय प्रताप सिंह एडवोकेट सहित अन्य संगठनों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर एनएचएम संघ के संविदा कर्मियों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए उनके आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में साथ देने  का ऐलान किया है ! इस मौके पर संघ के अध्यक्ष सीएम शुक्ला ने कहा कि हमारी जायज मांगों को जब तक मांगी नहीं जाएगी यह हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी !







 बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से जननी सुरक्षा योजना नियमित टीकाकरण मीजल्स रूबेला अभियान आयुष ओपीडी प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता आरएनटीसीपी कार्यक्रम एसीएफ प्रधानमंत्री मातृत्व योजना आयुष्मान भारत योजना प्रत्येक माह की 21 तारीख को प्रत्येक जनपद से जाने वाली मासिक प्रगति रिपोर्ट राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम परिवार कल्याण के लाभार्थियों का भुगतान यूपीएचएमआईएस  व एचएमआईएस की रिपोर्ट रिपोर्ट फीडिंग समस्त प्रकार के बजट का लेखा-जोखा तथा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर समस्त स्वास्थ्य सेवाओं सहित महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होते नजर आ रहे हैं ! 




हड़ताल के दूसरे दिन धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से डीपीएम  राजशेखर डैम दीपक श्रीवास्तव डीसीपीएम मोहम्मद नाजिम  संगिनी सघं की सुमन मिश्रा आशा संघ की शशिबाला श्रीवास्तव महामंत्री शैलेश कुमार दुबे रत्नेश पांडेय दिनेश तिवारी  अनिल मौर्य लोकेश  अमित कुमार सुमित शिशिर श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव आलोक शुक्ला अंशुमान अंकित चौरसिया मनोज अजय रोहित इंद्रेश सहित भारी संख्या में स्वास्थ संविदा कर्मी मौजूद रहे और अपने विचार व्यक्त किए !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे