Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda:मोतीगंज में दबंगों ने महिला के ऊपर तेल डालकर लगा दी आग, पुलिस ने लिखा NCR













करनैलगंज की घटना के बाद भी नहीं सुधर रही जिले की पुलिस
 मोतीगंज थाने पर आ रहे एसपी से मिलने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने भगाया
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। गैंगरेप पीड़ित महिला द्वारा न्याय की कीमत अपनी जान देकर चुकाने के बाद छीछालेदर कराने वाली जिले की पुलिस सुधरने और सबक लेने का नाम नहीं ले रही है। एक मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का सामने आया है, जहां दबंगों ने महिला के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिसमें महिला बुरी नजर जल गयी। अपनी फरियाद लेकर जब वह थाने पर पहुंची तो पहले उसे टरकाने की कोशिश की गई, लेकिन उसके रोने गिड़गिड़ाने के बाद महज एनसीआर दर्ज की गई। अब महिला न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है और दबंग उसे जानमाल की धमकी दे रहे हैं।
   







जिले में पुलिस के बिगड़े सिस्टम को पटरी पर लाने के लिए पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयास पर बेलगाम और मनबढ़ पुलिसकर्मी ही बट्टा लगाने पर आमादा हैं। अभी पिछले दिनों पुलिस के भ्रष्ट रवैये से तंग आकर करनैलगंज क्षेत्र की एक गैंगरेप पीड़ित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसका कारण पुलिस द्वारा न्याय मुहैया न कराना रहा। इस घटना के बाद पुलिस की मीडिया तथा सोशल मीडिया में खूब छीछालेदर हुई, जिसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन इसके बाद भी जिले की पुलिस का बिगड़ा निजाम ढर्रे पर नहीं आ रहा है। 
      



पीड़िता आमिना



जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी हसन मोहम्मद की पत्नी आमिना को मामूली विवाद को लेकर गांव के ही दबंगों द्वारा मारापीटा गया। हद तो तब हो गई जब बेखौफ दबंगों ने महिला के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। आग लगाए जाने से वह झुलसकर घायल हो गई। यह घटना 17 जनवरी 2019 की है। महिला जब अपनी फरियाद लेकर मोतीगंज थाने पर गयी तो पहले उसकी तहरीर तक लेने में आनाकानी की गई, लेकिन जब वह रोई गिड़गिड़ाई तब जाकर पुलिस ने तहरीर ली और आरोपी रज्जब अली व मुराद अली के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 व 504 के तहत एनसीआर दर्ज करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।





 मंगलवार को जब महिला को खबर हुई कि जिले के पुलिस प्रमुख मोतीगंज थाने पर आ रहे हैं तो उनसे मिलकर न्याय की फरियाद करने की मंशा के तहत वह थाने पर पहुंची लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे थाने के बाहर से ही डांटकर भगा दिया। न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने आयी पीड़ित महिला को पुलिस ने भगाकर एक बार यह साबित कर दिया है कि न्याय की डगर उतनी आसान नहीं है, जितनी लोग समझ रहे हैं.?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे