अखिलेश्वर तिवारी
24 घंटे के अंदर की गई गिरफ्तारी एसपी ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत
बलरामपुर ।। नाबालिक से दुराचार करने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलरामपुर जिले के थाना हरैया क्षेत्र का है।
पुलिस अधीक्षक ने घटनाक्रम के 24 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार करने पर थाना हरैया के प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम को पांच हजार रूपए का पुरस्कार दिया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना हरैया के एक ग्राम के निवासी ने थाना हरैया में तहरीर दी की उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ उसी गांव के रहने वाले विजय पुत्र राम दरस पासवान व मित्रसेन पुत्र राम बचन ने सामूहिक दुराचार किया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।
सामूहिक दुराचार करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद थाना हरैया के प्रभारी निरीक्षक संजय नाथ नाथ तिवारी अपनी टीम के साथ जांच में जुट गए थे। इसीक्रम में पुलिस टीम वाहन चेकिंग अभियान कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि दुराचार से संबंधित दोनो वांछित अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में है और परसपुर चैराहे पर बस का इंतजार कर रहे हैं।
मुखबीर की सूचना पर विश्वास करते हुए परसपुर चैराहे पर पहुंचे कि पुलिस कर्मियों को देखकर दोनों भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया गया। पूछतांछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम विजय पुत्र रामदरस तथा दूसरे ने मित्रसेन उर्फ छोटकऊ निवासी होमपुर थाना हरैया जनपद बलरामपुर बताया। इस दौरान उन्होने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ