अखिलेश्वर तिवारी
हत्या अभियुक्त के फरार होने से विभाग में मचा हड़कंप
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के जिला कारागार में हत्या जैसे गंभीर मामले में निरुद्ध कैदी आज इलाज के दौरान अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया । हत्या अरोपी के फरार होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है ।
जिले के थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के कैदी को कुछ दिनों पूर्व इलाज हेतु लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां से आज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया । विवेक तिवारी नामक आरोपी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की 12 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके आरोप में गत वर्ष 17 अप्रैल से जेल में निरुद्ध है ।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम गहिरवा के मजरा हड़पुर जनकपुर निवासी विवेक तिवारी पुत्र सहज राम तिवारी ने 12 अप्रैल 18 को अपनी पत्नी श्रीमती रेनू तिवारी उम्र 35 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी ।जिसके संबंध में दिनांक 13 अप्रैल 18 को थाना महाराजगंज तराई पर मु0अ0सं0 29/18 धारा 302 / 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था ।
अभियुक्त दिनांक 17 अप्रैल 18 से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार बलरामपुर में निरुद्ध था । विचाराधीन कैदी विवेक की तबीयत बिगड़ने के कारण चिकित्सीय परीक्षण के लिए 12 जनवरी 19 को केजीएमयू लखनऊ तीन आरक्षी की ड्यूटी के साथ भेजा गया था । आज 22 जनवरी 19 को प्रातः 7:45 बजे टॉयलेट जाने के बहाने झांसा देकर फरार हो गया ।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से खरार हत्या आरोपी को तलाश करनेे के लिए पुलिस टीम लगी हुई शीघ्र ही गिरफ्तार कर ली जाएगी उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को हत्या आरोपी विवेक तिवारी के संबंध में कोई जानकरी मिले तो मोबाइल नंबर 9454403026, 9454401365, 9454417381 पर सूचना अवश्य दें उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ