Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Ayodhya:रौहानी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने की आत्महत्या






अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो ।रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी  क्षेत्र सारंगापुर  पुर निवासी  25वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों मे गले मे दुपट्टा  डाल कर आत्महत्या  की।घटना की सूचना  पर पहुचे  चौकी प्रभारी आर एन वर्मा ने लाश कब्जे  मे लेते हुए जांच कार्यवाही शुरू की ।



बताया  जाता है कि मृतक महिला आज सुबह मायका थाना पूरा क़लन्दर भरथीपुर  से आई थी।पति भदई   काम करने सोहावल  तथा दोपहर को सास खेत मे चली हुई थी।इसी बीच मौका देखते हुए  कुन्डे मे दुपट्टा डाल कर आत्महत्या कर ली।खेत से वापस आई सास  ने बहू की लाश  को छत से लटकता हुआ गुहार  लगाई ।




 संदिग्ध  परिस्थितियों  मे युवती द्वारा  आत्महत्या  किये जाने पर स्थानीय ग्रामीण राजेन्द्र गोस्वामी अशोक सिंह तेजबहादुर ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस  को दी। मौके  पर पहुंची  पुलिस  ने शव कब्जे  मे लेते हुए  जांच कार्यवाही शुरू की ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे