Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:प्रियंका गांधी को पूर्वी उ.प्र.की जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस जनों नया जोश









सुनील उपाध्याय 
बस्ती । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बड़ा फैसला लेते हुये प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त करते हुये पूर्वी उ.प्र. की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले ने कांग्रेसजनों में नया जोश भर दिया है। बुधवार को कांग्रेस भवन पर इकट्ठा हुये कांग्रेसजनों ने मिठा खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया और आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी के अधिक अधिक से उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया। 






इससे पहले पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी दफ्तर से नारेबाजी करते हुये नेहरू चौक पहुंचे जहां प्रदर्शन कर प्रसन्नता व्यक्त की। उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की बागडोर सौपने की मांग काफी पहले से चली आ रही थी। कांग्रेस नेतृत्व ने ऐन वक्त पर महत्वपूर्ण फैसला लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह भर दिया है। निःसंदेह कांग्रेस की ताकत दो गुंनी बढ़ गयी है। उन्होने कहा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी। वरिष्ठ कांग्रेसी सह प्रवक्ता मो. रफीक खां, उ.प्र. मेडिकल सेल के संयोजक डा. बीएच रिज़वी एवं कोषाध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला ने संयुक्त बयान में कहा कि पार्टी में प्रियंका गाधी की सक्रियता के ऐतिहासिक फैसले आयेंगे




कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छोटेलाल तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा, मानिकराम मिश्रा, विश्वनाथ चौधरी, गुड्डू सोनकर, पंचराम मौर्य, मो. वहीद खां उर्फ बबलू, संदीप श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, मो. सिद्धीक, अलीम अख्तर, परवेज अहमद, मुनीर अहमद, अजय कुमार पाण्डेय, गिरजेश पाल, अमर बहादुर सिंह, आफताब रहमान, शिवराम पासवान, शेषनाथ उपाध्याय, रवि मिश्रा, शौकत अली नन्हू, रवि प्रकाश मिश्रा, राममिलन चतुर्वेदी, रमेश कुमार सिंह, विवेक श्रीवास्तव, मारूत नंदन त्रिपाठी, अनुराग उपाध्याय, सर्वेश कुमार शुक्ला, रामबहादुर सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, मो. हलीम, गुलाम नबी एडवोकेट, शिवम, जयंत्री सिंह, पवन वर्मा, इन्द्रपाल सिंह, रवि श्रीवास्तव, रूपेश पाण्डेय, सूरज, गोपाल पाण्डेय, कौशल श्रीवास्तव एडोवेकेट, पवन अग्रहरि, मो. अख्तर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेसभवन पर नेताजी सुबाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यर्पण कर उन्हे जयंती अवसर पर याद किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे